ट्रक चालकों से अवैध वसूली का धंधा ! बीजेपी एमएलए ने पुलिसकर्मी की टोपी से पकड़े 10 हजार रुपये

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीकानेर 9 अगस्त 2022 । आपने सड़क पर ड्यूटी में लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने के कई किस्से गली-नु्क्कड़ की चर्चाओं में सुने होंगे लेकिन राजस्थान के बीकानेर में असल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस को खुद जिले के लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने पकड़ा और इस दौरान पुलिसकर्मी की टोपी से 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. पुलिसकर्मी के पकड़े जाने के बाद इसकी सूचना एएसपी को दी गई और बरामद किए गए पैसे सौंपे गए. वहीं अब पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हु एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए है. वहीं घटना के बाद यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा शुक्रवार को बीकानेर- श्रीगंगानगर हाईवे से आ रहे थे इसी दौरान उन्होंने किस्तुरिया गांव के पास ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी देखी और वहां कुछ ट्रकों को खड़े देखा जिसके बाद वह वहं रुक गए. विधायक के मुताबिक इंटरसेप्टर की गाड़ी में चार पुलिसकर्मी थे और दो पुलिसकर्मियों ट्रकों को रुकवा रहे थे.

विधायक ने हाइवे पर पकड़े पुलिसकर्मी

घटना के मुताबिक विधायक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह किसी और गाड़ी को भी रोक सकते थे उन्होंने केवल ट्रकों को ही क्यों रोक कर रखा है जिसके बाद पुलिसकर्मी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए और विधायक को अवैध वसूली का शक हुआ. इसी दौरान वहां कुछ ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए जिन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया. इसी दौरान विधायक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव को दी जिसके बाद मौके पर एएसपी पहुंचे.

Leave a Reply

Next Post

AIFF के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण, कप्तान ने सातवीं बार जीता खिताब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अगस्त 2022। भारत की नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2021-22 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया है, जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला। छेत्री को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक