उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों के लिए खोला खजाना

indiareporterlive
शेयर करे

15 लाख मजदूरों को हर महीने 1000 रुपये की धनराशि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ । देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों को आर्थिक रूप से भी प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23 पहुंच चुकी है जबकि इनमें से 9 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस से मजदूर वर्ग खासा प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम फैसला किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया है कि 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों और 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहे, जिसके लिए उन्हें प्रति के हिसाब से 1 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। बताया गया है कि जिन श्रमिकों के खाते नहीं है, उनके खाते जल्द से जल्द खुलवाकर विभाग में लेबर सेस फंड से सभी 20.37 लाख श्रमिकों को 1 हजार रुपये प्रतिमाह डीबीटी के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पर लगभग 203 करोड़ रुपये का भार आएगा।

प्राथमिकता से बनवाए जाएंगे राशन कार्ड्स
शहर में घुमंतू प्रकृति जैसे ठेला, खोमचा, साप्ताहिक बाजार आदि का कार्य करने वाले लगभग 15 लाख श्रमिकों का बैंक खाता विवरण सहित डेटाबेस नगर विकास विभाग की ओर से अगले 15 दिनों में तैयार किया जाएगा। इन सभी मजदूरों के खातों में हर महीने 1000 रुपये की धनराशि डाली जाएगी। इस पर लगभग 150 करोड़ रुपये का व्यय भार अनुमानित है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के ऐसे दिहाड़ी मजदूर जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताए कोरोना वायरस से बचने के उपाय

शेयर करे

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं