अग्नि-1 मिसाइल का हुआ सफल ट्रेनिंग लॉन्च, 700 KM तक भेदेगी टारगेट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बालासोर 08 दिसंबर 2023। भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1′ का बृहस्पतिवार को ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक अभ्यास परीक्षण किया। रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया,‘‘ अग्नि-1 एक अत्यंत सटीक मिसाइल प्रणाली है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किए गए उपयोगकर्ता अभ्यास प्रक्षेपण परिचालन संबंधी और तकनीकी मापदंडों पर खरा उतरा।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मिसाइल 700 किलोमीटर का एरिया कवर कर सकती है। इस मिसाइल का वजन 12 टन है और यह अपने साथ 1000 किलो के परमाणु हथियार ले जा सकती है। इससे पहले एक जून को इस केन्द्र से मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहत
मिसाइल को मोबाइल लांचरों से लॉन्च किया जा सकता है। इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था। ये मिसाइल भारतीय सेना के स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहत ये मिसाइल सिस्टम आती है। इससे पहले भी कम दूरी तक मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल एसआरबीएम अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है, जिसकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर से लेकर 3500 किलोमीटर तक है।

रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका
पिछले साल अग्नि-5 मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था, जिसकी मारक क्षमता पांच हजार किलोमीटर थी। यह मिसाइल एक शक्तिशाली हथियार है जो भारत की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह मिसाइल भारत को अपने दुश्मनों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध प्रदान करती है। अग्नि-1 मिसाइल एक ऐसी मिसाइल है जो 700 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को परमाणु बम से मार सकती है।

Leave a Reply

Next Post

लालू बोले- जम्मू-कश्मीर हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार, लोकसभा चुनाव में हमारी जीत होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 08 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने इस दावे को बृहस्पतिवार को खारिज किया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उसके पक्ष में […]

You May Like

युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार