कृषि उत्पादन आयुक्त ने कांकेर जिले में लघुधान्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना की समीक्षा की

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 अक्टूबर 2020। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्थापित किए जा रहे लघुधान्य इकाई, पोषण बाड़ी विकास योजना, गौठानों में कुक्कुट पालन की स्थापना और गौठानों के स्व-सहायता समूहों के स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने दुर्गकोंदल विकासखण्ड के महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से भी चर्चा की। समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा कोदो, कुटकी, रागी इत्यादि की जैविक खेती की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कोदो चावल का अवलोकन भी किया।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने समीक्षा के दौरान सुराजी योजना के तहत नरवा, गरवा घुरवा, बाड़ी के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डॉ. एम. गीता ने कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों-मशरूम स्पॉन उत्पादन, बटेर पालन, कड़कनाथ कुक्कुट पालन एवं प्रजनन इकाई, पोषण वाटिका का अवलोकन भी किया एवं विस्तार से जानकारी ली। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ बीरबल साहू ने जिले में कृषकों द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कड़कनाथ कुक्कुट पालन, पोषण बाड़ी की अद्यतन स्थिति एवं जिला खनिज न्यास निधि से स्थापित किये गये कुक्कुट पालन इकाई एवं मशरूम स्पान उत्पादन के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया।

इस दौरान संचालक कृषि नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संचालक उद्यानिकी एवं पशुधन विकास विभाग पी. माथेश्वरन सहित कलेक्टर कांकेर के.एल. चौहान सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री कवासी लखमा ने ग्राम पीपरछेड़ी पहुॅचकर स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया के शोक संतप्त परिवारजनों से की भेंट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 अक्टूबर 2020। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज बालोद तहसील के ग्राम पीपरछेड़ी पहुॅचकर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया की पत्नी व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां