तालों के लिए मशहूर शहर का नाम होगा हरिगढ़, सीएम को भेजा प्रस्ताव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उत्तर प्रदेश, 17 अगस्त 2021. उत्तर प्रदेश में शहर के नाम बदलने की सियासत तेज हो गई है. पुरे देश में तालों के प्रसिद्ध अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है. इस बात की जानकारी अलीगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष के पति श्योराज सिंह ने दी. आपको बता दें कि, सोमवार को अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, विधायकों से उनके सुझाव मांगे थे. उन्होंने कहा कि वह यथासंभव विकास कार्यों में सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम करेंगी. ब्लाक प्रमुख और बोर्ड के सदस्य केशरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव दिया. नवगठित जिला पंचायत की दूसरी बोर्ड बैठक सोमवार को जिला पंचायत परिसर के गोविंद वल्लभ पंत सभागार के किसान भवन में आयोजित की गई.

सबकी सहमति से पारित हुआ प्रस्ताव

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के पति व ब्रज प्रांत भाजपा के उपाध्यक्ष श्योराज सिंह ने बताया कि, सदन के अंतर्गत कल कई प्रस्ताव आए थे. अलीगढ़ के नाम का प्रस्ताव हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव सभी संगठनों ने किया और सदन में बैठे हुए सभी प्रमुख लोग जिनमें विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित करीब 70 लोग हैं. उनमें से 52 लोग मौजूद थे. सभी का प्रस्ताव था कि, हरीगढ़ पुराना नाम रहा है, जिले का और उसकी मांग हमेशा से रही है सभी समुदाय के लोगों ने मांग है कि, पुराना नाम रहा है तो हरीगढ़ का नाम प्रस्तावित करके योगी की सरकार को भेजा जाए. जो प्रस्ताव पास हुआ है वह सभी समाज की तरफ से था. प्रस्ताव पारित हुआ और उसे आगे योगी आदिनाथ के सदन में भेजा जाएगा और वहां से जो आदेश आएगा सभी की जो इच्छा है वह पूरी होगी.

कल्याण सिंह के नाम पर होगा धनीपुर एयरपोर्ट का नाम

इन प्रस्तावों के अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने, स्व. राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनवाने, एक नई चीनी मिल की स्थापना किये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी. इन प्रस्तावों को लेकर किसी ने भी विरोध या आपत्ति दर्ज नहीं की है.

Leave a Reply

Next Post

पुरूष मार्शल पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की महिला सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 अगस्त 2021. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में पिछले दिनों जोरदार हंगामा देखने को मिला था. उच्च सदन में 11 अगस्त को हुए हंगामे के दौरान पुरूष मार्शल पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां