जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 13वें दिन भी जारी, तबीयत बिगड़ने से छह चिकित्सक अस्पताल में भर्ती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 17 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टरों का अनशन 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जूनियर डॉक्टरों ने सरकार के सामने मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने और कार्यस्थलों सुरक्षा सुनिश्चित कराने और राज्य स्वास्थ्य सचिव को पद से हटाने की मांग रखी है। अबतक अनशन पर बैठे छह डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में आठ डॉक्टर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। 

जूनियर डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने मृतक महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने और राज्य स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को पद से हटाने की मांग की है। उनकी अन्य मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना, एक बिस्तर रिक्ति निगरानी प्रणाली की शुरुआत, कार्यस्थलों पर सीसीटीवी, ऑन-कॉल रूम और वॉशरूम के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा और महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने और डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों को तेजी से भरने की भी मांग की। 

नौ अगस्त को महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद से ही जूनियर डॉक्टर बंगाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों की भूख हड़ताल की शुरुआत पांच अक्तूबर को हुई, जो दो चरणों में लगभग 50 दिनों के ‘काम बंद’ के बाद शुरू हुई। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से स्थिति बिगड़ने से पहले हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। 

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Leave a Reply

Next Post

बदलाव की राह पर न्यायपालिका: न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटी, हाथ में तलवार की जगह अब संविधान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2024। भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्ष में न्याय की प्रतीक देवी की आंखों पर बंधी पट्टी हट गई है। हाथ में तलवार की जगह भी अब संविधान ने ले ली। हाल में, सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के कानून […]

You May Like

सामूहिक हत्या मामले में बांग्लादेश कोर्ट ने शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया जारी....|....महाकुंभ में अब अपनों से नहीं बिछड़ेंगे...हाई-टेक खोया-पाया प्रणाली से सुरक्षित होगा मेला....|....बहराइच हिंसा: पुलिस की गोली से मारा गया रामगोपाल की हत्या का मुख्य आरोपी सरफाराज, भाग रहा था नेपाल....|....'हरियाणा में मिली हार का असर महाराष्ट्र चुनाव में नहीं दिखेगा', शरद पवार का दावा....|....झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का युवाओं से वादा, बोले- देंगे 2.87 लाख नौकरियां और 5 लाख लोगों को स्वरोजगार....|....सलमान की जान के पीछे पड़ा लाॅरेंस बिश्नोई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद टेंशन में खान परिवार,अरबाज बोले-'पूरी कोशिश भाई सुरक्षित रहें'....|...."शराबकांड के लिए विपक्ष जिम्मेदार", जेडीयू बोली- शराब माफियाओं को संरक्षण देने का काम.......|....'भारत-कनाडा संबंधों के नुकसान की जिम्मेदारी केवल पीएम की', ट्रूडो की गवाही के बाद विदेश मंत्रालय....|....बदलाव की राह पर न्यायपालिका: न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटी, हाथ में तलवार की जगह अब संविधान....|....जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 13वें दिन भी जारी, तबीयत बिगड़ने से छह चिकित्सक अस्पताल में भर्ती