राज्यपाल को श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट ने ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ के शिलान्यास समारोह के लिए किया आमंत्रित

indiareporterlive
शेयर करे

राज्यपाल ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी श्री गावस्कर का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 13 मार्च 2021। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास उपस्थित थे। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को श्री सत्यसाईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर नवा रायपुर में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। आपके संस्था द्वारा बच्चों का निःशुल्क इलाज कराया जाता है जिससे देश के बाहर के बच्चे भी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पद का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात मेरा यह प्रयास रहता है कि उनके पास जब भी कोई जरूरतमंद अपनी समस्या लेकर आए तो हरसंभव उनकी समस्या के समाधान का प्रयास करूं।
राज्यपाल ने श्री गावस्कर का शाल और श्रीफल से सम्मान किया और कहा कि यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशी की बात है कि आप जैसे महान खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। मैं पूरे छत्तीसगढ़वासियों की तरफ से आपका अभिनंदन करती हूं। आप हमारे देश के गौरव हैं। आपने अपने खेल के माध्यम से देश के प्रति अतुलनीय योगदान दिया है। राज्यपाल ने श्री गावस्कर को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
श्री गावस्कर ने राज्यपाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे पहले भी उनका छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है और यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ मनरेगा में रोजगार देने में देश में पहले स्थान पर : लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 107 प्रतिशत से अधिक काम

शेयर करेप्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध रोजगार सृजन में बिलासपुर जिला सबसे आगे मनरेगा लागू होने के बाद से प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में रोजगार, इस साल अब तक 16.07 करोड़ मानव दिवस रोजगार का सृजन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक