शाहरुख खान ने लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा- देश को हित में रखते हुए मतदान करें

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2024। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। मुंबई की छह और महाराष्ट्र की सात अन्य सीट पर कल आम चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और समर्थकों से भारतीय होने के नाते कर्तव्य निभाने की अपील की। ​​उन्होंने शनिवार को लिखा, ‘‘जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आइए हम भारतीय होने के नाते अपना कर्तव्य निभाएं और अपने देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आगे बढ़ें और अपने मतदान के अधिकार को बढ़ावा दें।

इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने भी देश के लोगों से वोट डालने की अपील की थी। सलमान ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चाहे कुछ भी हो, मैं साल के 365 दिन व्यायाम करता हूं और अब चाहे कुछ भी हो मैं 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं। इसलिए जो करना चाहते हैं करें, लेकिन वोट देने जाएं और अपनी भारत माता को परेशान ना करें..भारत माता की जय।” लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है जिसकी मतगणना 4 जून को होगी।

Leave a Reply

Next Post

सीआईएसएफ जवान आज से संभालेंगे संसद की सुरक्षा का जिम्मा, सीआरपीएफ सौंपेगा कार्यभार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2024। देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक संसद भवन की सुरक्षा सोमवार से पूरी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले होगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1,400 कर्मचारियों के हटने के बाद सीआईएसएफ के 3,317 से अधिक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं