अमेरिका में तो 50 पर्सेंट महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में सिर्फ 5 फीसदी: संसद में बोले हरदीप पुरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मार्च 2022। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को संसद में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बात की। पुरी ने कहा, “मेरे पास USA, कनाडा, जर्मनी, यूके, फ्रांस, स्पेन, श्रीलंका और भारत का डेटा है। उन सभी देशों में हाल के दिनों में पेट्रोल की कीमत में 50%, 55%, 58%, 55% की वृद्धि हुई है। वहीं भारत में यह केवल 5% बढ़ा है। ईंधन की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी ने कहा, “जब हमने देखा कि उपभोक्ताओं को राहत मुहैया कराने जरूरत है, तो पीएम ने 5 नवंबर 2021 को दरों में कटौती की। हमने कुछ कदम उठाए हैं। साथ ही कुछ और फैसले लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन 9 राज्यों ने ऐसा नहीं किया। टैक्सेशन केवल एक पहलू है, हमें उपभोग के बिंदु पर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है।”

सरकार ने 1.07 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी
दूसरी तरफ, सरकार ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान की अनुपूरक मांग के तीसरे बैच में 1.07 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के अनुदान की अनुपूरक मांगों के तीसरे व अंतिम बैच को दर्शाने वाला विवरण पेश किया।

निचले सदन में पेश अनुदान की अनुपूरक मांगों के तीसरे बैच के दस्तावेज के अनुसार, इसके तहत 1.58 लाख करोड़ रुपए के सकल अतिरिक्त व्यय के लिये मंजूरी मांगी गई है। इसमें 1.07 लाख करोड़ रूपये निवल नकद व्यय के रूप में है जबकि विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की बचत और बढ़ी हुई प्राप्तियों या वसूलियों के जरिए 50,946 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए पुलिसवालों को छुट्टी, मध्य प्रदेश में जारी हुआ आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 14 मार्च 2022। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देशभर में चर्चा में बनी हुई है। मध्य प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी जाएगी। सोमवार को प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया। इससे पहले रविवार को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान