दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल सरकार का तोहफा, हर महीने देगी 1000 रूपए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2024। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार आज (4 मार्च) वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना 10वां वार्षिक बजट पेश किया है। दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लिए 76000 करोड़ रुपये के बजट को पेश किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी देश की कुल आबादी का सिर्फ 1.55 फीसदी है। लेकिन फिर भी देश की जीडीपी में दिल्ली का योगदान दोगुने से अधिक है। बजट में दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ योजना को भी पेश की गई। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का ये नया बजट ”राम राज्य” की अवधारणा पर आधारित है। 

वित्त वर्ष 2024-2025 का बजट पेश करते हुए आतिशी ने कहा, हम राजनीति में 2013 में आए थे, तो उस समय लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया था। उस समय नेता आते – जाते थे। इसी तरह सरकारें भी आती-जाती रहती थी। लेकिन लोगों की जिंदगी में सुधार नहीं होता था। गृहिणी के पैसे महीने की 25 तारीख तक खत्म हो जाते थे। उन्हें गुजारे के लिए अपने जेवर गिरवी रखने पड़ते थे। इस वजह से अब देश के आम आदमी का वोट से भरोसा उठ गया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए और ईमानदारी और सच्चाई पर भरोसा देकर भारी बहुमत से सरकार बनाई।

साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी देश की कुल आबादी का सिर्फ 1.55 फीसदी है। लेकिन फिर देश की जीडीपी में दिल्ली का योगदान दोगुने से अधिक है। 2023-2024 में देश की औसत जीडीपी में दिल्ली का योगदान कुल 3.89 फीसदी होने जा रहा है। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 फरवरी को शुरू हुआ और इसे मार्च के पहले सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है। इसे 21 फरवरी को ख़त्म होना था। पिछले साल मार्च में कैबिनेट में शामिल होने के बाद दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी अपना पहला बजट पेश करेंगी। 

दिल्ली बजट की मुख्य बातें

– केजरीवाल सरकार के बजट में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ योजना पेश की गई है। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000  रुपये मिलेंगे।
– महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तीकरण  के लिए 2024-2025 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है।

शिक्षा का बजट भी बढ़ा
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014-2015 में दिल्ली का शिक्षा बजट 6554 करोड़ रुपये था। लेकिन अब हमने शिक्षा का बजट बढ़ाया दिया है। इस साल के लिए हमने शिक्षा के बजट को दोगुना कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए दिल्ली का शिक्षा बजट 16,396 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि बीते नौ सालों में लगभग 400 प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए कैम्ब्रिज में भेजा गया है। 950 से ज्यादा टीचर्स को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। 1700 प्रिंसिपल को आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। 

मनीष सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका
आतिशी ने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ते हुए मनीष सिसोदिया का भी जिकर किया है, उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाने में किसी एक व्यक्ति की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही तो वह है, मेरे बड़े भाई मनीष सिसोदिया की। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के लिए 8685 करोड़ रुपये को आवंटित किए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल: स्पीति घाटी में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए पर्यटक; बर्फबारी और बारिश से 650 सड़कें बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 04 मार्च 2024। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। भारी बर्फबारी होने से सड़कें बंद होने के कारण पर्यटक फंस गए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं