रामनवमी पर हिंसा: गृहमंत्री शाह ने बिहार के राज्यपाल से की बात, अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का लिया फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। रामनवमी पर बिहार के कई हिस्सों में हुई हिंसा पर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बात की। इस दौरान शाह ने हालात का जायजा लिया और बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। बताया जाता है कि गृहमंत्रालय ने बिहार में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए बिहार सरकार ने भी अनुरोध किया था। 

बिहारशरीफ और सासाराम में हुआ था उपद्रव
बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के बाद हिंसा हुई थी। बिहारशरीफ में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसमें एक की मौत हो गई। कई घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम को हिंसा के बाद यहां 12 राउंड गोलियां चलीं। वहीं, सासाराम में रामनवमी के अगले दिन हुई पत्थरबाजी और आगजनी ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। शनिवार को यहां बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। 

106 गिरफ्तार हुए, बिहार शरीफ में कर्फ्यू
हिंसा की इन घटनाओं के बाद अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 80 बिहारशरीफ से जबकि 26 को सासाराम से पकड़ा गया। रोहतास में सरकारी स्कूल और मदरसों को चार अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बिहार शरीफ में कर्फ्यू लागू है। सासाराम में धारा 144 लागू है। 

शाह आज नवादा में करेंगे रैली
गृहमंत्री अमित शाह आज नवादा में रैली करेंगे। यहां हिसुआ इलाके में एक बड़ी जनसभा होगी। इसके लिए शनिवार शाम वह पटना पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की। वहीं, हालात को देखते हुए गृहमंत्री शाह ने सासाराम का दौरा रद्द कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर सिब्बल की टिप्पणी: बोले- जो आपकी छवि खराब कर रहे उनका नाम बताएं, हम करेंगे केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छवि बिगाड़ने की साजिश करने वाले बयान पर सांसद कपिल सिब्बल ने टिप्पणी की है। सिब्बल ने पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा कि आप ऐसे लोगों, संस्थानों और देश का नाम बताएं जो आपकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल