ई-कोर्ट के जरिए 5.29 लाख से ज्यादा राजस्व मामलों का निराकरण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए ई-कोर्ट प्रणाली लागू की गई है। ई-कोर्ट से प्रदेश में अब तक 5 लाख 29 हजार 131 मामलों का निराकरण किया जा चुका है। ई-कोर्ट प्रणाली में जन सामान्य के राजस्व संबंधी मामले राजस्व न्यायालयों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को ऑनलाईन दर्ज कर आवेदक को पावती प्रदान की जा रही है। ई-कोर्ट में दर्ज मामले की अद्यतन जानकारी पक्षकारों को उनके प्रकरणों के संबंध की जा रही कार्यवाही की जानकारी अब ऑनलाईन दी जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के सभी न्यायालय पंजीबद्ध है।

राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों में भू-अर्जन, भू-राजस्व और शास्ति की वसूली, भू-राजस्व निर्धारण, कृषि प्रयोजन के लिए भूमि बंटन, भूमि-स्वामी हक, नजूल भूमि का स्थाई पट्टा तथा नजूल भूमि के अन्य मामले, खातों का बटवारा, नामांतरण, बंदोबस्त, अभिलेखों में सुधार, नगरीय क्षेत्रों में राजस्व-भू मापन और बन्दोबस्त संबंधी मामलों का निराकरण ई-कोर्ट के मध्यम से किया जाता है। इसी तरह से विवादग्रस्त मामलों की पंजी में आपत्तियों का निराकरण, आबादी स्थलों का निपटारा, भूमि सुधार ऋण अधिनियम के अधीन ऋण, कॉलोनी निर्माण, कराने वालों की रजिस्ट्री, बकाया राजस्व वसूली, जन सामान्य के भू-राजस्व संहिता के अधीन मामले सहित अन्य विविध राजस्व मामलों का निराकरण ई-कोर्ट के जरिये किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 नवम्बर तक होगा किसानों का पंजीयन

शेयर करेकिसानों की सुविधा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 नवम्बर तक बढ़ाई पंजीयन की तिथि इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 अक्टूबर 2020। किसानों की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक