पीएम मोदी-शाह के निशाने पर होंगी ममता, पांचवें चरण के लिए आज इन इलाकों में भरेंगे हुंकार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 12 अप्रैल 2021। 17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है और आज पार्टी बंगाल के कई इलाकों में जनसभाएं करेगी। पार्टी के शीर्ष नेता आज बंगाल में चुनावी बिगुल फूकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज कई जगहों पर रोड शो और जनसभाएं करने जा रहे हैं। 

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे, पूर्व वर्धमान जिले के तलित साई सेंटर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1.40 बजे पीएम मोदी कल्याणी विश्वविद्यालय में रैली करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे उत्तर 24 परगना के बारासाट इलाके में भी पीएम मोदी रैली करेंगे।

इसके अलावा सुबह साढ़े 11 बजे के आस-पास गृह मंत्री अमित शाह कलिमपोंग जिले में रोड शो करेंगे। इसके बाद अमित शाह जलपाईगुड़ी जिले धूपगुरी इलाके और हेमंताबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री सिलिगुड़ी में एक रोड शो भी करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चार चरणों का चुनाव हो चुका है। वहीं चौथे चरण के चुनाव में कूचबिहार में हिंसा की खबर आई, जिसके बाद वहां मतदान प्रक्रिया को रोक दिया गया। टीएमसी ने आरोप लगाया कि कूचबिहार में सीआईएसएफ ने दो बार गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से निपटने के लिए शिवराज ने मंत्रियों को मैदान में उतारा, सभी को दिए अलग-अलग जिलों के प्रभार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 12 अप्रैल 2021 । एमपी में कोरोना के कहर बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक आपत बैठक बुलाई थी। कोरोना से निपटने के लिए उन्होंने इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मंत्रियों की फौज को अब जिलों में उतारने का निर्णय […]

You May Like

हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप