अशोकनगर में नवजात को जिंदा दफनाया, चमत्कार से बची नन्हीं जान, केस दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अशोकनगर 03 दिसम्बर 2021 । मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 3 दिन के नवजात बच्चे को जिंदा दफना दिया गया. लेकिन पास में ही खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने नवजात को बचा लिया. उन्होंने मौके पर कपड़े पड़े देखे तो आशंका हुई. इसी बीच, मिट्टी के अंदर से बच्चे की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक मिट्टी को हटाया तो उसमें से एक जिंदा बच्चा देखा. जिसके बाद बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

दरअसल, ये मामला अशोकनगर जिले में मुंगावली इलाके का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक झांगरचक गांव के पास गुरुवार दोपहर में बोरवेल खनन हो रहा था. इस दौरान खनन करने वालों की नजर कुछ दूर खोदी गई मिट्टी पर पड़ी. पास जाकर देखा तो वहां कुछ कपड़े दिखाई दिए. इसके बाद वहां से रोने की आवाजें सुनाई दीं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मिट्टी हटाकर देखा तो एक नवजात थैली में लिपटा मिला. मिट्टी से बाहर निकलते ही नवजात जोर-जोर से बच्चा रोने लगा. ऐसे में गांव वालों को सूचना मिली तो भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद स्थानीय गांव वालों ने नवजात को मुंगावली अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, डॉक्टरों के अनुसार ये बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है. फिलहाल नवजात महज 3 दिन का है.

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

बता दें कि नवजात को जिंदा दफनाने के मामले में पुलिस ने एक्शन में आई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. हालांकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय गांव वालों से पूछताछ भी की, जिससे उनके गांव और आसपास के इलाके में डिलीवरी होने की जानकारी मिल सके. हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना था कि ये पता किया जा रहा है कि इस इलाके में किन महिलाओं की डिलीवरी होनी थी. फिलहाल पुलिस इलाके के आसपास दाई का काम करने वाली महिलाओं से भी पूछताछ में जुटी हुई है.

मिट्टी के नीचे से आ रही थी रोने की आवाज- ग्रामीण

गौरतलब है कि स्थानीय गांव वालों के अनुसार नवजात को देखकर हर कोई हैरान रह गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. जहां पास में पड़ी सीमेंट की खाली बोरी खेत की मेड पर बिछाई और नवजात को उसी पर लेटा दिया गया. लगभग 1 घंटे तक नवजात खुले में रोता रहा. जानकारी फैलने पर घटनास्थल पर गांव वालों की भीड़ लग गई.

केस दर्ज कर शुरू की गई आरोपी की तलाश- थाना प्रभारी

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात करीब 2 से 3 दिन का है. फिलहाल, पूरी तरह से स्वस्थ है. उसे दफनाने वाले का पता किया जा रहा है. शुरुआती इलाज के बाद बाकी जांच के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Next Post

मिर्जापुर के मुन्ना भैया के ललित' की मुंबई में मौत, डिकम्पोज मिली बॉडी! 5 दिसंबर को आने वाले थे मध्य प्रदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 दिसम्बर 2021 । मिर्जापुर वेबसीरीज में मुन्ना भैया के दोस्त का किरदार निभाने वाले ललित यानि अभिनेता (ब्रह्मा मिश्रा) की मौत की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि उनकी मौत मुंबई में हुई है, अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा की वॉडी उनके फ्लेट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं