परखने का मौका: मिताली राज के सामने ऑस्ट्रेलिया को रोकने की चुनौती, दारोमदार बल्लेबाजों पर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2021। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब मंगलवार को पहले वनडे मुकाबले में उतरेगी तो उसके सामने सही टीम संयोजन बनाने की चुनौती के साथ विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ मध्यक्रम की बल्लेबाजी को परखने का मौका होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला गंवा कर पहुंची है। इन दोनों शृंखलाओं में कप्तान मिताली राज के अलावा किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।

चोटिल हरमनप्रीत नहीं उतरेंगी मुकाबले में  

भारत को अनुभवी हरमनप्रीत कौर का साथ नहीं मिलेगा। अभ्यास मैच से पहले उनका अंगूठा चोटिल हो गया था, जिससे वह अब तक नहीं उबरी हैं। बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी भारतीय टीम की समस्या रही हैै। बल्लेबाजों के प्रदर्शन के आधार पर मिताली तय करेंगी कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है या चौथे स्थान पर।

जेमिमा की वापसी संभव

शेफाली और मंधाना की आक्रामक बल्लेबाजी के बाद पूनम को रन गति को बनाए रखने में परेशानी होती है। ऐसे में ‘द हंड्रेड’ में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा टीम में वापसी कर सकती है। वह तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकती हैं। मध्यक्रम में दीप्ति की धीमी बल्लेबाजी भी भारत के लिए परेशानी का सबब रहा है हालांकि टीम उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं कर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

तालिबान ने अफगान क्रिकेट मुखिया को पद से हटाया, नसीबुल्लाह हक्कानी के हाथ में सौंपी कमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 सितम्बर 2021। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक को हटा दिया है। उनकी जगह तालिबान से जुड़े सदस्य को कमान सौंपी है। अब […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल