बाइक और ट्रक में भिड़ंत, सीएएफ जवान की हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोंडागांव 07 नवंबर 2025। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के ग्राम गुलबापारा के पास एक बाइक व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शंकरलाल नाग पुलिस विभाग में सीएएफ का जवान था। जवान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ जवान शंकरलाल नाग थाना उरांदाबेड़ा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। वह अपने बड़े भाई के साथ अपने किसी रिश्तेदार के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक में सवार होकर ग्राम कोहकामेटा आए हुए थे। शोक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम अपने बड़े भाई को बाइक पर बैठाकर रात को वापस अपने घर फरसगांव की ओर जा रहा था कि ग्राम गुलबापारा के पास सामने से आ रही लकड़ी गोले ले भरी ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा उसका बड़ा भाई सुरक्षित है, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

'वंदेमातरम 150': सोशल मीडिया पर हर भाषा में चलेगा ये अभियान, 1936 में हॉकी टीम ने गाया था सामूहिक वंदे मातरम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 नवंबर 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित उत्सव को संबोधित किया। शाह ने कहा ‘VandeMataram150’ नाम से सोशल मीडिया […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग