“आई लव यू” के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 जून 2023। अपनी आने वाली फिल्म आई लव यू के लिए, रकुल प्रीत सिंह को  फिल्म के एक दृश्य के लिए 2 मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर रहने की आवश्यकता थी और उस दृश्य के लिए अभिनेत्री ने जो तैयारी की वह आपके होश उड़ा देगी।  रकुल कहती है कि, “फिल्म में कहानी की भावनाओं को गहराई से समझने के लिए मुझे एक खास तरह के सोच की जरूरत थी। और इससे सही मायने में जुड़ने के लिए मैंने एक महीने की कड़ी तैयारी भी की।  अंडरवाटर सीक्वेंस के लिए  जहान एडेनवाला इंस्ट्रक्टर थे, जिन्होंने मुझे दो मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर ज्यादा से ज्यादा वक्त रहने के लिए प्रशिक्षित किया, मैने एक महीने तक हर रोज प्रैक्टिस की है। वह आगे कहती हैं, “अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करने की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं दोपहर 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक पानी में थी और मैं पूरे दिन गीली थी और पानी बहुत ठंडा था।  वे हर शॉट के बाद मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रहे थे ताकि मेरा शरीर ज्यादा ठंडा न हो जाए।  बेशक, पानी में क्लोरीन की वजह से आपकी आंखों में जलन हो रही है और यह भी एक चुनौती है लेकिन मैंने वास्तव में इस चुनौती का आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे खुद को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली।   जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, एथेना एंड द वर्मिलियन वर्ल्ड प्रोडक्शन की फिल्म ‘आई लव यू’ को प्रशंसित फिल्म निर्माता निखिल महाजन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित किया है।  रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार स्टारर यह फिल्म 16 जून को जियो सिनेमा पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले पुलिस ने कसी कमर, मंदिर के पास उड़ाया ड्रोन तो होगी सख्त कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 12 जून 2023। उड़ीसा के भुवनेश्वर में 20 जून को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण