बंगाल में नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य पर बरसाईं गोलियां, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 29 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। वह से गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई निजी दुश्मनी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मगराहाट पूर्वी ग्राम पंचायत सदस्य मैमुर घरामी शुक्रवार देर रात घर लौट रहे थे। बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाने के बरद शव पर किसी नुकीली चीज से वार भी किया। घरामी के साथ गया व्यक्ति शाहजहां मोल्ला उनके पास पहुंचा, लेकिन उसे भी गोली मार दी गई।

अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पहले मगराहाट ग्रामीण अस्पताल और बाद में डायमंड हार्बर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां घरामी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मोल्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के लिए चुनौती बनेगा यह विमान, कश्मीर घाटी में हुई तैनाती, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जुलाई 2023। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के साथ सीमा पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश की घाटियों में उड़ान का अनुभव प्राप्त करने के लिए एक कदम उठाया है। उसने अपने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ को जम्मू और कश्मीर में भेजा […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग