गृह मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को किया सम्मानित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 08 जुलाई 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जवानों के द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराध अन्वेषण एवं खोज-बीन के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया है। गृह मंत्री ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विधायक आशीष छाबड़ा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उनकी टीम को शिल्ड और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को अपराधों पर नियंत्रण रखने, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा बेमेतरा में पुलिस कंट्रोल रूम बनाने और तीन पालियों में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने घटना की सरसरी तौर पर जानकारी लेते हुए बताया कि पिछले माह तीन जून को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को गृह मंत्री ने काफी गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे, चूंकि यह कार्य बड़ी मुश्किल थी इसके लिए नये तकनीक जीपीएस डेटा एनालिसीस का उपयोग करते हुए लगभग 12 हजार ट्रकों की जांच की जाकर 19 जून को अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Next Post

गरीबों को अनाज और शहरी प्रवासियों को आवास... कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 जुलाई 2020। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज आम आदमी पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने EPF, पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना और गरीब कल्याण अन्न योजना समेत चार […]

You May Like

टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल