ममता बनर्जी का पुलिस काे अल्टीमेटम, बोलीं- रविवार तक आरोपी न पकड़े तो सीबीआई को सौंपेंगे केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 12 अगस्त 2024। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने बंगाल पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर रविवार तक पुलिस मामले को नहीं सुलझा पाती है तो हम केस को सीबीआई को सौंप देंगे। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जब मुझे कोलकाता पुलिस कमिश्नर से घटना के बारे में पता चला, तो मैनें उनको तत्काल और तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अस्पताल में नर्स थीं, सुरक्षा कर्मी थे तो यह घटना कैसे हुई। पुलिस ने मुझे बताया है कि अस्पताल के अंदर कोई था।

उन्होंने कहा कि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किया जाएगा। पुलिस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक विभाग और अन्य टीमें काम पर लगी हुई हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रविवार तक मामले को निपटाने की कोशिश कर रही है। ऐसा न हुआ तो हम इस केस को अपने हाथ में नहीं रखेंगे। हम इसे सीबीआई को सौंप देंगे। 

वहीं डीसीपी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में प्रवेश करने वाले लोगों के नाम अब एक रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। कोई भी अवांछित व्यक्ति अस्पताल में प्रवेश नहीं करेगा। डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अस्पताल के चारों ओर गार्डों को पहचान पत्र दिए गए हैं जिन्हें वे हमेशा ड्यूटी पर पहनेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

शंभू बॉर्डर पर किसानों के चक्का जाम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- हाईवे ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अगस्त 2024। सुप्रीम कोर्ट शंभू बॉर्ड  को आंशिक रूप से खोले जाने को लेकर गंभीर हो गया है। अदालत ने आदेश दिया की इसे जल्द खोला जाए। इसके लिए पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को एक सप्ताह के भीतर बैठक करने और समाधान निकालने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल