कैबिनेट विस्तार के बाद बढ़ेगी राजग की ताकत, मानसून सत्र से पहले होगी भाजपा के सभी सहयोगी दलाें की बैठक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 जुलाई 2023। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा विपक्ष को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बढ़े कुनबे की ताकत का अहसास कराना चाहती है। इसके लिए 18 जुलाई को दिल्ली के अशोका होटल में विस्तारित राजग की बैठक बुलाई गई है। मानसून सत्र से दो दिन पहले और मोदी मंत्रिपरिषद के दूसरे कार्यकाल के तीसरे विस्तार के बाद होने वाली इस बैठक में तेलुगु देशम पार्टी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति (रामविलास), राष्ट्रीय लोक जनता दल, विकासशील इन्सान पार्टी जैसे नए सहयोगी शामिल होंगे। चिराग पासवान, चंद्रबाबू नायडू, जीतनराम मांझी फिर एनडीए में नजर आएंगे।

दरअसल, आगामी चुनाव में विपक्ष के खिलाफ मोर्चाबंदी और मजबूत करने के लिए एनडीए ने पुराने सहयोगियों को फिर साधा है। इनमें बिहार-यूपी की छोटी पार्टियां भी हैं। वहीं, शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद नए गुट के राजग में शामिल होने से भी गठबंधन का दायरा बढ़ा है। इस बीच, भाजपा व शिरोमणि अकाली दल ने गठजोड़ की चर्चाओं को सिरे से नकार दिया है।

यूपी में राजभर और चौहान बनेंगे मंत्री
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ यूपी में भी विस्तार होगा। इसमें भाजपा के पुराने सहयोगी सुभासपा के ओपी राजभर व दारासिंह चौहान का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

विपक्ष की बैठक का जवाब
भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश में जुटे विपक्षी दलों की बैठक 17 और 18 जुलाई को बंगलूरू में होगी। राजग की बैठक उसी दिन होगी जब विपक्षी दलों की बैठक का अंतिम दिन है। इसके जरिये भाजपा विपक्ष को जवाब देगी।

Leave a Reply

Next Post

दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, एक की मौत; घटनास्थल पर पहुंचे अद्धसैनिक बलों के जवान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 07 जुलाई 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर में शुक्रवार देर रात दो सशस्त्र विद्रोही समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई। यह घटना विष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले के सीमा पर स्थित फौगाकचाओ इखाई गांव के पास हुई। अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं