नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, अररिया जिले में किया फ्लैग मार्च

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अररिया 08 अप्रैल 2024। पड़ोसी देश नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस ने रविवार को नेपाल की सीमा से लगे बिहार के अररिया जिले में फ्लैग मार्च किया। जिले की पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘उपमंडलीय पुलिस अधिकारियों और संबंधित पुलिस थानों के प्रभारियों ने अर्धसैनिक बलों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में फ्लैग मार्च किया। स्थिति शांतिपूर्ण है।” 

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकें भी कीं
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर रविवार को उन इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब हैं। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।” उन्होंने बताया कि संबंधित थानों के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकें भी कीं और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इसके अलावा ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपाधीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति, जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक भी की गई।” उन्होंने बताया कि लोगों को परामर्श जारी कर कहा गया है कि वे सोशल मीडिया मंचों पर असत्यापित पोस्ट/समाचार साझा करने से बचें।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में 5 करोड़ रुपये नकद, 106 किलोग्राम आभूषण जब्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 08 अप्रैल 2024। कर्नाटक के  बेल्लारी शहर में 5.60 करोड़ रुपये नकद, तीन किलो सोना, 100 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण और 68 चांदी के बिस्किट जब्त किए गए है।  इसकी कुल कीमत 7.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां