ग्रामोद्योग के आकर्षक शिल्प और उत्पाद अब ऑनलाइन उपलब्ध : मंत्री गुरु रुद्रकुमार

indiareporterlive
शेयर करे

मिल रहा अच्छा प्रतिसाद कुछ दिनों में ही 75 हजार से अधिक की बिक्री

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 5 सितम्बर 2020। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने और उसे जन-जन तक पहुंचाने विभाग द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अधिकारियों को ग्रामोद्योग के आकर्षक शिल्प और किफायती घरेलू सजावटी सामान को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समीक्षा करते हुए शिल्पियों, कारीगरों तथा बुनकरों के उत्पादों की निरंतर ऑनलाइन बिक्री  सुनिश्चित करने के  निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री  गुरु रूद्रकुमार की पहल पर विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण आई बाजार में मंदी की स्थिति तथा ई-कॉमर्स पर लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए  ग्रामोद्योग के उत्पादों को ऑनलाइन  बिक्री किया जा रहा है। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ऑनलाइन मिल रहे अच्छे प्रतिसाद पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शिल्पियों,कारीगरों तथा बुनकरों के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध होने से उनके जीवनयापन में  आसानी और आर्थिक समृद्धि आएगी। 

डॉ श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी  प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग  ने बताया कि छत्तीसगढ़ के शिल्प और हाथकरघा से निर्मित वस्त्रों को लोगों की पसंद और उनके रुचि अनुरूप मांग पर तैयार कर किफायती दरों पर ऑनलाइन  बिक्री के लिए उपलब्ध  कराया गया है, जिसका अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन  विक्रेता के रूप में  पंजीयन कराते ही कुछ दिनों में ही 75 हजार रुपए से अधिक  की  छोटे सजावटी सामग्रियों की बिक्री हो गई है।  संचालक ग्रामोद्योग सुधाकर खलखो ने जानकारी  देते हुए बताया कि विगत दो माह में  विभिन्न प्रकार के उत्पादन  जैसे की बेलमेटल,ब्रास, लौह शिल्प तथा हाथकरघा की साड़ियां, तौलिए, चादर आदि का चयन कर ऑनलाइन बिक्री के मापदंड के आधार पर इन सब की फोटो संकलित कर ली गई है तथा ऑनलाइन क्रय आदेश  प्राप्त होने पर उसे पैक करके भेजने  का प्रशिक्षण और उसकी व्यवस्था पूर्ण रूप से तैयार  कर ली गई है । उन्होंने बताया कि  ऑनलाइन मिल रहे  अच्छे प्रतिसाद के कारण अब  प्रतिदिन नए-नए  उत्पाद  बिक्री हेतु डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही  अब जल्द ही रेडीमेड ब्लाउज, कुर्ती,  तुंबा शिल्प के उत्पाद बांस से निर्मित आभूषण, मैनपाट के कालीन तथा हैंडमेड साबुन भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Next Post

खेल-खेल में पढ़ाई के साथ बच्चे सीख रहे कलाकृतियां बनाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दंतेवाड़ा, 5 सितम्बर 2020। कोरोना काल मे स्कूल बंद होने पर राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुहर दुआर के अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्लास के साथ साथ पारा मोहल्ला में ऑफलाइन क्लास भी चल रहा है। ऑफलाइन क्लास द्वारा जिले मे पारा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर