सियासी दलों के निशाने पर किसानों के 32 संगठन, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। किसान कचहरी के बाद पंजाब के 32 किसान संगठन अब भाजपा, शिअद और आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने किसान संगठनों पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने उगराहां को अनुशासित किसान संगठन बताया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी उगराहां के बयान का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने किसान नेताओं से चुनाव लड़ने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। चंडीगढ़ में 10 सितंबर को पंजाब के 32 किसान संगठनों ने किसान कचहरी लगाकर सियासी दलों को चुनाव प्रचार पर रोक लगाने को कहा था। इस दौरान किसान नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर सियासी दल चुनावी रैलियां जारी रखेंगे तो वह उनका विरोध करेंगे। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने बयान दिया कि कृषि कानूनों के लिए सिर्फ भाजपा ही जिम्मेदार है, इसलिए सिर्फ भाजपा का ही विरोध किया जाए। 

भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने इस बयान के बाद उगराहां किसान संगठन को अनुशासित बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अन्य संगठन आंदोलन की आड़ में लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं। शिअद नेता महेश इंदर ग्रेवाल ने भी उगराहां किसान संगठन के बयान का स्वागत किया है।

किसान नेता चुनाव लड़ेंगे या नहीं: चीमा

नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने किसान संगठनों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि किसान नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसान चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि आप हमेशा से ही किसानों के साथ थी, है और रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

टला बड़ा हादसा: रायपुर से दिल्ली जाने वाले विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी उससे टकरा गया जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं