पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से लोग बेहाल, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; बाढ़ ने अब तक 26 की ली जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/गुवाहाटी/गंगटोक 20 जून 2024। पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के करीमगंज जिले के बदुरपुर इलाके में मंगलवार की रात भूस्खलन के कारण एक ही परिवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन नाबालिग थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के 15 जिलों के 470 गांवों बाढ़ में डूबे हुए हैं। अभी तक बाढ़ से 1.61 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को हैलाकांदी में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर करीमगंज जिले में हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, विभिन्न राजस्व चक्रों में 40 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में करीब 12,000 लोगों ने शरण ले रखी है। अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ईटानगर में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, दोइमुक-पोतिन रोड और ईटानगर-यूपिया रोड के कई हिस्सों में जलभराव की सूचना है।

सिक्किम : मंगन में फंसे 158 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
पिछले कई दिनों से चुंगथांग और मंगन के लाचुंग में फंसे 158 पर्यटकों को बुधवार को सुरक्षित निकाल गया। पिछले तीन दिनों में यहां से 1,447 पर्यटकों को निकाला गया। वहीं, सिक्किम के सांसद इंद्रर हांग सुब्बा ने नुकसान का आकलन करने, भूस्खलन के बाद राहत गतिविधियों के समन्वय के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Next Post

मोदी कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ी सौगात, 14 फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जून 2024। मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। किसानों को मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “मंत्रिमंडल ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर