केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 17, अब भी 4 लोग लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2026। केरल के मुंडाथिकोड स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जबरदस्त धमाके के जख्म अब और गहरे होते जा रहे हैं। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे एक और 29 वर्षीय राकेश की मौत के साथ ही इस भयावह हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 17 हो गई है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं।

इलाज के दौरान हुई मौत 

वहीं पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को हुए इस विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे 29 वर्षीय राकेश की त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। राकेश इस हादसे का 17वां शिकार बने हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की घटना में झुलसे राकेश (29) की त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटनास्थल पर 38 लोग मौजूद थे जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। इस कारखाने में त्रिशूर पूरम उत्सव से पहले थिरुवंबडी देवस्वओम समारोह के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट की घटना के बाद समारोह को सीमित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक और घायल व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अलावा घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति सी एन रामचंद्रन की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल पर बरसे RP Singh, बोले- 'सत्याग्रह की बात करने वाले बताएं, क्या शीशमहल और शराब घोटाला गांधीवादी था?'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2026। दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। आप पार्टी के 7 नेताओं को आज BJP में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ