लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बुकावु (कांगो), 27 सितंबर 2026। पूर्वी कांगो में रविवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, लेक किवु में व्यापारियों को लेकर जा रही एक नाव शनिवार रात पलट गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

50 से ज्यादा लोग थे सवार
किस्केहे गांव के प्रमुख फेलिक्स हाबिरागी के अनुसार, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा दक्षिण किवु प्रांत के इदज्वी क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं
अधिकारियों ने बताया कि नाव आखिर किस वजह से पलटी, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जांच की जा रही है। लेक किवु में इससे पहले भी नाव दुर्घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें अधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठते रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बेटे के चुनाव प्रचार के लिए मां ने लिया डीएसबी परिसर में दाखिला, 60 की उम्र में फिर बनीं छात्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नैनीताल, 28 सितंबर 2026। डीएसबी परिसर नैनीताल का छात्रसंघ चुनाव इस बार सिर्फ छात्र नेताओं के बीच मुकाबले तक सीमित नहीं है। चुनावी मैदान में एक ऐसी मां की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने अपने बेटे के चुनाव प्रचार में सक्रिय […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी