दिल्ली में एक और भयानक क्राइम: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बिखरे टुकड़ों में मिली लड़की की लाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। दिल्ली में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा। श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब  की गीता कलोनी फ्लाई ओवर के पास एक लड़की का शव कई टुकड़ों में बरामद हुआ है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर है, जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाई ओवर के आसपास बॉडी के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। हालांकि लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में लड़कियों के मर्डर के कई केस सामने आए है इससे पहले सबकों चौंका देने वाला मामला  पिछले साल 27 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वालकर हत्या का सामने आया।  उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसने गर्लफ्रेंड के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और 18 दिनों तक जंगल में फेंका। उसने शव के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया था। हालांकि आफताब अभी जेल में है और आगे की कार्रवाई जारी है।  वहीं दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई को 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी गई थी। आरोपी साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई। जिसका एक सीसीटीव फूटेज काफी वायरल हुआ।  लिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था, जिससे साहिल ने साक्षी की हत्या कर दी थी। 

इससे पहले दिल्ली में निक्की यादव हत्याकांड सामने आया  जिसमें उसके लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने हत्या कर दी थी। दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ था और गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया।  

Leave a Reply

Next Post

यूपी को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, औद्योगिक भूखंडों की 'ई-नीलामी' करेगी यूपी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 12 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 13 जुलाई को औद्योगिक भूखंडों की ‘ई-नीलामी’ करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस कदम के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां