झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुटी, शिवराज और हिमंता बिस्व रांची पहुंचे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 23 जून 2024। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए झारखंड दौरे पर हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने शिवराज सिंह को झारखंड चुनाव का प्रभारी और हिमंता बिस्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया है। 

लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन की होगी समीक्षा
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि राज्य चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में दोनों नेता अपने पहले दौरे में पार्टी नेताओं, कोर कमेटी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और लोकसभा चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा भी करेंगे। रविवार को ये बैठकें आयोजित हो रही हैं। शाहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 

रांची दौरे पर शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा ने पार्टी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आईसीएआर, नामकुम परिसर और रांची के हटिया इलाके में लीची बागान में पौधे रोपे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हंगामा, खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख समेत कई हस्तियां विरोध में उतरीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेल अवीव 23 जून 2024। इस्राइल हमास युद्ध को शुरू हुए कई महीने बीत चुके हैं और अभी तक इस्राइल न हमास पर जीत हासिल कर सका है और न ही अपने बंधकों को हमास के कब्जे से रिहा करा सका है। यही वजह है […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए