बिल्ली की जान बचाने के लिए एक के बाद एक कुएं में उतरे छह लोग, पांच की दम घुटने से मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 अप्रैल 2024। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। इस कुएं में बिल्ली गिर गई थी और उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट गया और जान चली गई। पुलिस ने कुएं में डूबे पांच लोगों के शव घटना के कुछ घंटों बाद बरामद कर लिए हैं। नेवासा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर धनंजय जाधव ने कहा, “हमने बायोगैस गड्ढे में जानवरों के अपशिष्ट घोल से पीड़ितों के शव बरामद किए हैं। शवों को बुधवार देर रात 12.30 बजे बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।” यह घटना मंगलवार शाम को नेवासा तहसील के वाकडी गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि एक बिल्ली गड्ढे में गिर गई थी और एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए नीचे उतरा लेकिन अंदर कीचड़ में फंस गया। जाधव ने कहा, “उसे बचाने के लिए छह अन्य लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस गए।” उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।’

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा और एनडीए को बिना शर्त MNS का समर्थन', लोकसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देशभर में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, कुछ दलों के प्रमुखों ने अपने-अपने विचारधारा के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियों को समर्थन देने की बात की है। मंगलवार को एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर