“सात समुन्दर पार” में यावर मिर्ज़ा का निया शर्मा के साथ डेब्यू

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग़

मुंबई, 18 अगस्त 2021(इंडिया रिपोर्टर लाइव). सात समुन्दर पार म्यूजिक वीडियो में यावर मिर्ज़ा निया शर्मा के साथ नज़र आएंगे । मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाले यावर कहते हैं कि वह हमेशा से अभिनय और शोबिज का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा मॉडलिंग में सराहना मिली,” वे कहते हैं, “जब मैं मुंबई आया, तो मैंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया और अपने शरीर पर काम किया।
कड़ी मेहनत का फल तब मिला जब उन्हें टीवी स्टार निया शर्मा के साथ “सात समुंदर पार” गीत में हीरो बनकर काम करने मिला । गाने में उन दोनों की केमेस्ट्री और एनर्जी कमाल की है ।

यह गाना मुदस्सर खान द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किया गया है और टी वाई एफ प्रोडक्शन फिल्म्स द्वारा निर्मित और रुचिका महेश्वरी द्वारा सह-निर्मित है। देव नेगी और निकिता गांधी ने अपनी आवाज़ से इस गाने को सजाया है । रैपर एनबी निखिल बुधराजा ने गाने में रैपिंग पार्ट किया है। संगीत निर्देशक विवेक कर ने किया है। टी वाई एफ की प्रोडक्शन मैनेजर अनुशी अरोड़ा और प्रोडक्शन कंट्रोलर लविश कुकरेजा ने मुंबई में शूट पर सभी चीज़ों का ख्याल रखा । ये गाना बहुत जल्द ही रिलीज़ होगा।

Leave a Reply

Next Post

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 18 अगस्त 2021. जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सावंत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर, सचिव डाॅ0 सुमित कुमार सोनी द्वारा व्यवहार न्यायाल तखतपुर एवं तहसील कार्यालय अधिवक्ता संघ तखतपुर में आगमी नेशनल लोक अदालत दिनांक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल