जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 18 अगस्त 2021. जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सावंत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर, सचिव डाॅ0 सुमित कुमार सोनी द्वारा व्यवहार न्यायाल तखतपुर एवं तहसील कार्यालय अधिवक्ता संघ तखतपुर में आगमी नेशनल लोक अदालत दिनांक 11.09.2021 एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011, 2018 के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आगमी नेशनल लोक अदालत 11 सितम्बर 2021 एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 एवं 2018 की जानकारी प्रदान करने, निःशुल्क विधिक सहायता के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को अधिवक्ता एवं विधिक सलाह प्रदान करने की जानकारी दिया गया।

 शासकीय इंदिरा कन्या उच्च0 मा0 विद्यालय तखतपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा संबंधी जानकारी दी गई उनके द्वारा शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए निःशुल्क कानूनी सहायता, नागरिकों के मूलभूत अधिकार, मौलिक कर्तव्यों, महिला उत्पीडन, महिलाओं से संबंधित अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार के अन्तर्गत महिलाओं का भरण-पोषण, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधि0 2005, दहेज निवारण कानून, छ0ग0 टोनही प्रताडना अधि0 2005, महिलाओं के भरण-पोषण संबंधी पति से अधिकार, अनैतिम व्यापार निवारण अधिनियम 1956, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन अधि0 2013, हिंदू उत्तराधिकार अधि0 1956 में महिलाओं का संपत्ति मंे अधिकार कानून, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 एवं 2018 के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा मुद्रित पुस्तकें, पाम्पलेट इत्यादि का वितरण किया गया जिससे अधिक से अधिक आमजन मे विधिक सेवा के प्रति लोग जागरूक हो सके। उक्त शिविर में डाॅ0 सुमित कुमार सोनी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर, जितेन्द्र शुक्ला, प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्च0 मा0 विद्यालय तखतपुर, मोहन भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक तखतपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

राखी में छत्तीसगढ़ की झलक : हाथों हाथ बिक रही हैं धान, चावल और बांस से बनी राखियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 अगस्त 2021. इस बार रक्षाबंधन पर महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा लगाए गए राखियों के स्टॉल में छत्तीसगढ़िया झलक दिखाई दे रही है। समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई राखियों में बांस, धान और चावल से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी […]

You May Like

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर