डाउ जोंस से बाहर होंगे अदाणी के शेयर, इंडेक्स ने हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद लिया फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। अदाणी समूह के तीन शेयरों अदाणी एंटरप्राइजेस, अदाणी पोर्ट्स व स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अंबुजा सीमेंट के एएसएम (अतिरिक्त निगरानी उपायों) की लिस्ट में शामिल होने के बाद अमेरिकी बाजार से भी समूह को बड़ा झटका लगा है। अब डाउ जोंस ने अपने स्थिरता सूचकांक से शेयरों को हटाने का फैसला किया है। अमेरिकी बाजार  के इंडेक्स अनाउंसमेंट में कहा गया है कि 7 फरवरी  2023 से कंपनी के शेयर डाउ जोंस स्थिरता सूचकांक से हटा दिए जाएंगे।

इंडेक्स की ओर से घोषणा करते हुए कहा गया है कि अदाणी समूह के स्टाक्स में गड़बड़ी की खबरों के बाद यह फैसला लिया गया है। कंपनी के शेयरों को 7 फरवरी 2023 यानी आगामी मंगलवार से इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा। डाउ जोंस की ओर से यह फैसला हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में आई बड़ी गिरावट के बाद लिया गया है। इस बीच अदाणी समूह ने अपने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। इस घटनाक्रम के कारण अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयर जो 3442 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करोबार कर रहे थे वे 1565 रुपये प्रति शेयर के भाव तक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयरों में 55 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। 

अदाणी समूह में एलआईसी के निवेश पर बोले विनिवेश सचिव- बीमा कंपनी ने अपना रिस्क मैनेजमेंट देखकर किया निवेश  

मैं अदाणी समूह के मामले को नहीं देख रहा हूं क्योंकि यह विषय मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मैं केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) के साथ काम करता हूं। अदाणी समूह से जुड़े मसले पर निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव टीके पांडे ने ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम पहले ही यह साफ कर चुकी है कि अदाणी समूह में उसका कितना निवेश है। उन्होंने कहा है कि एलआईसी एक सुरक्षित रणनीति के तहत निवेश करती है। उन्होंने कहा कि एलआईसी आईआरडीए के दिशा-निर्देशों के तहत अपने रिस्क मैनेजमेंट फ्रेकवर्क को ध्यान में रखते हुए ही इक्विटी में निवेश करती है।  

Leave a Reply

Next Post

रूसी राजदूत बोले- रूस-भारत का रक्षा सहयोग स्तर अभूतपूर्व, जी20 और एससीओ की अध्यक्षता बड़ा अवसर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। विश्व मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) और रूसी परिषद के बीच गुरुवार को एक वार्ता हुई। इस वार्ता में भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि रूस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक