गोवा में शोथीम प्राइड ऑफ इंडिया और प्राइड ऑफ गोवा अवार्ड का आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 जून 2025। शोथीम प्रोडक्शन और स्वदेश न्यूज ने गोवा में शोथीम प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड, प्राइड ऑफ गोवा अवार्ड का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार (डायरेक्टर शोथीम प्रोडक्शन) और सिया ने किया। प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड में संगठन ने उन लोगों को मान्यता दी है जिन्होंने अपने-अपने पेशे और क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है।इसी तरह गोवा में प्राइड अवार्ड उनको दिया गया जिन्होंने राज्य स्तर पर अनुकरणीय प्रदर्शन किया। इस शो के बीच में एक अंतर्राष्ट्रीय मान्यता-बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूएसए भी था। इस पुरस्कार से बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक मेहुल कुमार को सम्मानित किया गया है। उनके अलावा दो और लोगों को यह सम्मान मिला है, मुंबई की पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट वैदेही प्रीतम और पुणे की आर्किटेक्ट और सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली लवंडे।

शो के मुख्य अतिथि के रुप मे दिग्गज निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार, गोवा सरकार में सामाजिक कल्याण, नदी नेविगेशन, अभिलेखागार और पुरातत्व मंत्री, श्री.सुभाष देसाई और विधायक श्री कृष्ण सालकर भी उपस्थित थे। शो के बाद थीमैटिक फैशन राउंड हुआ, जहां मॉडल्स ने ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर वॉक और एक्ट किया, जिसे वहां मौजूद भीड़ ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम को अमृता मिश्रा और बी बोल्ड संगठन की टीम द्वारा डिजाइन और संचालित किया गया है। बॉलीवुड सूफी गायक राघव कपूर के गीतों ने शाम को सुरों की महफिल सजाई जबकि शो की मेजबानी समृद्धि ने की। शो का डिजाइन और प्रबंधन शोथीम प्रोडक्शन के निर्देशक संजीव कुमार ने तैयार किया। जिसमें उनका साथ स्वदेश न्यूज़ से जुड़े विराज कामत ने दिया है। इस कार्यक्रम में यूसुफ शाकिर, जो स्वदेश न्यूज़  के राज्य प्रमुख और महाराष्ट्र के राहिला खान ने भी अपना सहयोग दिया। ब्लैक पर्ल ब्रांड के निर्देशक मितेश उपाध्याय और महिलाओं के लिए बी बोल्ड ऑर्गनाइजेशन ने अपना समर्थन दिया है। बाइक एंकर हॉस्पिटैलिटी इस कार्यक्रम का हॉस्पिटैलिटी साझेदार था।

Leave a Reply

Next Post

"सीआरएफ स्टूडियोज" 15 जून को करेगा फिल्ममेकर अजय राम की "हाय जिंदगी" का मुहूर्त

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 जून 2025। ओटीटी के इस दौर में कई ऐप लॉन्च हुए हैं जो दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। ऐसा ही एक और ऐप “सीआरएफ स्टूडियोज” 11 जून 2025 से स्ट्रीम हो गया है। दर्शकों के लिए उपलब्ध दूसरे ऐप से यह […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं