200 घोड़ों के साथ शूट होगा ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक्शन सीक्वेंस! जल्द शुरू होगी शूटिंग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 मई 2024। ‘वेलकम’ की फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी शूटिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त, अरशद वारसी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन और अन्य लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की पहली शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के एक गाने को फिल्माने के लिए 500 बैकग्राउंड डांसर शामिल किए गए हैं।

एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए लाए गए 200 घोड़े!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए 200 घोड़े बुलाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बहुत ही भव्य एक्शन सीक्वेंस होने वाला है। इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई में ही होगी। इसके लिए सेट भी तैयार कर लिया गया है और मुंबई, महाबलेश्वर और लोनावाला से घोड़े मंगाए जा रहे हैं।

पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे पूरा होने में लगभग 40 दिन लग गए। पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद कास्ट और क्रू जल्दी ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

संजय दत्त ने छोड़ दी फिल्म!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता संजय दत्त ने 15 दिन की शूटिंग करने के बाद फिल्म छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट और फिल्म के शेड्यूल के चलते अभिनेता ने ये कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उसके एक हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में अपने प्रशंसकों के लिए एक भव्य सिंगल मिक्सर पार्टी की मेजबानी करेंगे "इश्क विश्क रिबाउंड" के कलाकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 25 मई 2024। जब से निर्माताओं ने इश्क विश्क रिबाउंड की घोषणा की है, जो आधुनिक प्रेम, रिश्तों और दोस्ती के बारे में एक कहानी है। जेनजेड की भीड़ फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए उत्साह से इंतजार कर रही है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं