ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2023 में सोफी कॉउचर गाउन में बिखेरा जलवा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2023। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरा। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल कान फिल्मोत्सव में सिल्वर रंग का हुड वाला गाउन पहनकर रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। ऐश्वर्या (49) हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड की ‘इंडियाना जोन्स’ सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘द डायल ऑफ डेस्टिनी’ के प्रीमियर में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को कान के रेड कॉर्पेट पर ‘सोफी कूचयर’ का डिजाइन किया खूबसूरत चमकीला गाउन पहनकर उतरीं। ​उनकी इस पोशाक में हल्के एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया था और इसका एक हिस्सा काले रंग का था।

ऐश्वर्या हुडी को संभालते हुए रेड कॉर्पेट पर चलती नजर आईं। बाद में उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोफी के लेबल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, ऐश्वर्या का यह परिधान ‘कान कैप्सूल कलेक्शन’ का हिस्सा है। ऐश्वर्या पिछले कई साल से कान में हिस्सा ले रही हैं। वह इस बार इस फिल्मोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा पहुंची थीं। ​​​​​​​लेबल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, यह पहनावा कान्स कैप्सूल कलेक्शन का हिस्सा है।  

Leave a Reply

Next Post

पबजी फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में गेम की जल्द वापसी...सरकार ने बदले हैं कुछ नियम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2023। पबजी खेलने वालों के लिए खुशखबरी है। पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) एक बार फिर से भारत में वापसी कर रहा है। भारत सरकार ने जुलाई 2022 में इस पर बैन लगा दिया था। इसे बैन करने […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही