2024 में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी ममता ? टीएमसी के ट्वीट से अटकलें तेज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काेलकाता 2 अप्रैल 2021। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप में तल्खी बढ़ गई है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौराना दावा किया था कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट हार रही हैं। इसके बाद टीएमसी ने पलटवार किया है। तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट ने कयासों को भी तेज कर दिया है कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगी। 

टीएमसी ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया, “दीदी नंदीग्राम जीत रही हैं। दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। नरेंद्र मोदी जी, पश्चिम बंगाल में नॉमिनेशन का अंत हो चुका है। अपने झूठ से लोगों को गुमराह करने की कोशिश नहीं करें। 2024 में सुरक्षित सीट की तलाश करें, क्योंकि आपको वाराणसी में चुनौती दी जाएगी।

टीएमसी का यह बयान तब आया, जब पीएम मोदी ने गुरुवार दोपहर पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अफवाहें उड़ रही थीं कि ममता बनर्जी अंतिम चरण में किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अभी भी समय है। 

पीएम मोदी ने जयनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “दीदी, क्या इस अफवाह में कोई सच्चाई है कि आप दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हैं? पहले आप नंदीग्राम गए और लोगों ने आपको जवाब दिया। यदि आप कहीं और जाते हैं, तो बंगाल के लोग आपको जवाब देने के लिए तैयार हैं।”

आपको बता दें कि नंदीग्राम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बन चुकी है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हाल ही में टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के बीच जबरदस्त मुकाबला है। टीएमसी के प्रवक्ता तपस रॉय ने कहा, “2024 के चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मोदी को वाराणसी में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ममता बनर्जी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या नहीं, यह फैसला पार्टी और पार्टी सुप्रीमोका होगा।”

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी नेता की कार में ईवीएम मिलने का आरोप, चुनाव आयोग ने सस्पेंड किए 4 अधिकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव असम में दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी नेता से जुड़ी कार में में ईवीएम ले जाने का आरोप लगने पर चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्सेंड कर दिया है। इन 4 अफसरों में से एक पीठासीन अधिकारी भी है। दरअसल गुरुवार को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं