बांग्लादेश से नेपाल के लिए निकला विमान अचानक उतरा पटना एयरपोर्ट पर, 77 यात्री सुरक्षित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 05 मई 2023। बांग्लादेश से नेपाल के लिए उड़ा विमान अचानक पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उतरा तो लोग चौंक पड़े। विदेशी विमान पटना एयरपोर्ट पर नहीं आते हैं, इसलिए सनसनी स्वाभाविक थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान ढाका से काठमांडू के लिए उड़ा था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने नजदीकी सुविधा पटना में देखते हुए इमरजेंसी में पटना उतारने की मंजूरी दी। तकनीकी खामी के कारण इस विमान ने पटना में लैंडिंग की है। दोपहर बाद पौने तीन बजे तक फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका है, जिसके कारण अभी यह विमान पटना में ही है। तकनीकी खामी का समय पर पता लग जाने और समय पर नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार लिए जाने के कारण यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं
यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा नहीं गया है। उन्हें विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रियों को मैसेज दिया जा रहा है कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद विमान काठमांडू के लिए उड़ने की तैयारी करेगा। तकनीकी टीम विमान के फॉल्ट की जांच कर रही है और देखा जा रहा है कि कोई बड़ी समस्या तो नहीं। BBC371 में सभी 77 यात्री सुरक्षित बैठे हुए हैं। डायवर्ट होकर दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर इस फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। विदेशी विमान होने के कारण ग्राउंड स्टाफ भी चौंक गए।

जांच में OK नहीं होने पर एयर इंडिया से जाएंगे यात्री
जानकारी बाहर देने से मना था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे लोगों को पता चला तो खबर बाहर आई। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 77 यात्री विमान में सुरक्षित हैं। इन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा जा सकता है, हालांकि फिलहाल तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जांच में यह ठीक पाया जाता है, तभी BBC371 को उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। वरना, एयर इंडिया के विमान से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

किसी आतंकी मददगार के सेना का जासूस बन दहशतगर्दों की मदद करने का शक, 19 जवान हो चुके शहीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मई 2023। आतंकियों ने एक बार फिर सोची-समझी साजिश के तहत सैन्य जवानों पर हमला कर चकमा दे दिया। आतंकियों को सेना की ओर से उनके खिलाफ चलाए जाने वाले तलाशी अभियान की पहले से भनक लग गई थी। सूत्रों का कहना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं