एकता की अनोखी मिसाल : हिंदूओं ने नमाज़ के बाद मुस्लिमों पर की पुष्प वर्षा, गले मिलकर दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2025। बीते दिन यानि की 31 मार्च को देशभर में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। सबसे पहले मस्जिदों में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे, उसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान वाराणसी के बेनियाबाग क्षेत्र से एक अनोखी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

हिंदूओं द्वारा ईद मनाने पर पुष्प वर्षा-
बेनियाबाग क्षेत्र में हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों पर पुष्प वर्षा की, जिससे एकता का संदेश दिया गया। यह दृश्य पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, यहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का मेल देखा जाता है। इस तरह के दृश्य यह साबित करते हैं कि हमारे देश में धर्मनिरपेक्षता का सही उदाहरण मिलता है।

एकता का संदेश-
लोगों ने इस पहल को एकता का प्रतीक माना और कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां सभी धर्मों और विचारधाराओं को सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे भाईचारे और एकता का प्रतीक माना।

Leave a Reply

Next Post

'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 01 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाषा को लेकर हो रही राजनीति की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में नेता भाषा विवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, वहां धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। भाषा विवाद से निजी राजनीतिक […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग