ननों की गिरफ्तारी भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक कृत्य – दीपक बैज

Indiareporter Live
शेयर करे

केरल भाजपा अध्यक्ष भी मान रहे साय सरकार ने गलत कार्यवाही किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 जुलाई 2025। कांग्रेस ने ननो की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक कदम बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने बजरंग दल और आरएसएस के एजेंडे के तहत ननों को बिना किसी ठोस कारण के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ननों की गिरफ्तारी के पहले किसी प्रकार की जांच पड़ताल नहीं किया। बजरंग दल के लोग स्टेशन पर ननों के साथ मारपीट करके हुड़दंग किये और सरकार ने आनन फानन में बिना जांच के तथ्यहीन आरोपों के आधार पर ननों को गिरफ्तार कर लिया। केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने भी इस बात को माना है कि गिरफ्तार ननों का धर्मांतरण एवं मानव तस्करी से कोई संबंध नहीं है। इनकी गिरफ्तारी गलत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ननों पर तीन महिलाओं के धर्मांतरण का आरोप एवं मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है, जबकि हकीकत यह है कि ये ननें जिन तीन महिलाओं को लेकर जा रही थी वे सभी बालिग है तथा अपने परिजनों की सहमति से नौकरी के लिए जा रही थी। एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं को रोजगार नहीं दे पा रही, महिलाएं रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर रही है। दूसरी तरफ स्वेच्छा से नौकरी के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा, उनकी मदद करने वालों पर झूठे आरोप लगाकर राजनीति की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा प्रदेश में धर्मांतरण का हव्वा खड़ा कर ध्रुवीकरण करने की कोशिश में इस प्रकार के सनसनी खेज आरोप लगाती है। राज्य में डेढ़ साल से भाजपा की सरकार बनने के बाद ही धर्मांतरण के नाम पर मारपीट, मॉब लीचिंग की घटनाएं बढ़ी है। धर्मांतरण के आरोप लगाकर निर्दोषों से मारपीट भाजपा के सहयोगी संगठनों की आदत हो गयी है।

Leave a Reply

Next Post

सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिन के लिए लगा ब्रेक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रुद्रप्रयाग 30 जुलाई 2025। सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। यहां दोनों तरफ से आवाजाही ठप […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग