लोकसभा चुनाव: सीट बंटवारे पर फंसा सपा-कांग्रेस में पेंच, खुर्शीद बोले- अब राहुल ही करेंगे अखिलेश से बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 जनवरी 2024। सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और सपा के बीच बुधवार को हुई बैठक आगे तो बढ़ी, पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सपा के साथ एक और बैठक होनी है। बात नहीं बनी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे अखिलेश यादव के साथ बात करेंगे। बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आधा रास्ता तय कर लिया गया है, आधा अभी बाकी है। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन की बैठक में सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद जावेद अली, विधायक संग्राम सिंह यादव व लालजी वर्मा व पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, अराधना मिश्रा मोना, अविनाश पांडे, अजय राय और सलमान खुर्शीद शामिल हुए।

होगा गठबंधन
हालांकि बुधवार को एक कार्यक्रम में शरीक हुए अखिलेश यादव ने फिर से दोहराया कि गठबंधन होगा। लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाती ही नहीं। मायने यह निकाले जा रहे हैं कि दोनों दलों में सबकुछ ठीक नहीं है। 

जहां संविधान का पालन, वहीं रामराज -अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जबलपुर में कहा कि 22 जनवरी का दिन अच्छा है। रामराज क्या होता है, इस बारे में लोग सोचें। जहां संविधान का पालन हो, वहीं रामराज है।

Leave a Reply

Next Post

सिक्स पैक एब्स नहीं, पर मैच फिट हैं रोहित शर्मा; बंगलूरू में तीन बार बल्लेबाजी की, 145 रन बनाए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 18 जनवरी 2024। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। एक ही मैच में अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल करन से दो बार चूक गई। पहले मैच टाई हुआ फिर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल