पहलवानों की याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 12 मई को सुनवाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मई 2023। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले पर बुधवार को दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी। न्यायाधीश ने प्रदर्शनकारी पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। अदालत ने पुलिस को 12 मई तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा, जब वह मामले में आगे सुनवाई करेगी। महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और 28 अप्रैल को इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

सिंह के खिलाफ एक प्राथमिकी एक अवयस्क लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में, यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज की गई है। दूसरी प्राथमिकी शिकायतकर्ताओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज की गई है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के कुछ नामचीन पहलवान 23 अप्रैल से यहां जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

समलैंगिक विवाह: भारतीय कानून किसी व्यक्ति को बच्चा गोद लेने की अनुमति देता है: सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2023। सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को कहा कि भारतीय कानून वैवाहिक स्थिति की परवाह किये बिना अकेले व्यक्ति को भी बच्चा गोद लेने की अनुमति देते हैं। न्यायालय ने यह भी कहा कि कानून […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस