ओह तो अक्षय कुमार की वजह से कटरीना कैफ और विकी कौशल नहीं कर पा रहे हैं शादी!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2021। कटरीना कैफ और विकी कौशन के अफेयर की खबरें काफी समय से फिल्मी गलियारों मे छाईं हुई है। पिछले दिनों दोनों की शादी की खबरें हेडलाइन बनीं। मीडिया रिपोट्स की माने तो जल्द ही कटरीना और विकी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच दोनों की ही तरफ से इस खबर का कोई खंडन नहीं आया। रिपोर्ट्स की माने तो कटरीना और विकी राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर स्थित सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे। और शादी की डेट दिसंबर के पहले हफ्ते की निकली है।

हालांकि कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैन इस बात से बहुत ज्यादा परेशान है कि दोनों अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ ऐलान क्यों नहीं कर रहे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अपनी फिल्म सूर्यवंशी के को-एक्टर अक्षय कुमार की वजह से कैटरीना कैफ शादी की घोषणा नहीं कर रही हैं। दरअसल, कटरीना कैफ अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में लीड रोल में हैं। फिल्म लॉकडाउन की वजह से काफी समय से अटकी हुई थी। अब मेकर्स जबरदस्त तरीके से फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार भी इसमें अपनी पूरा सहयोग दे रहे हैं।

ऐसे में मेकर्स को डर था कि अगर फिल्म की हिरोइन कटरीना अपनी शादी का ऐलान करतीं तो फोकस फिल्म से शिफ्ट होकर कटरीना और विकी पर चला जाता। ऐसा जोखिम उठाने के मूड में अक्षय कुमार कतई नहीं थे। इस बीच, विक्की के पिता शाम कौशल ने इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। ये खबर सुनने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है पर वो किसी को कोई जवाब नहीं दे रहे। साथ ही कटरीना कैफ सिर्फ खास लोगों के ही फोन कॉल रिसीव कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Next Post

पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए दें यूनिक दिवाली गिफ्ट्स, बरसेगा प्यार ही प्यार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कहते हैं फेस्टिवल्स खुशियों के अलावा रिश्तों को करीब लाने का भी काम करते हैं। खासकर दिवाली तो दिलों में रोशनी और हैप्पी वाइव्स लाने का त्योहार है। इस मौके पर आप अपने पार्टनर को खुश करने के साथ अपने रिश्तों को मजबूत भी कर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल