भैरमगढ़ के उतला जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर, 21 सितंबर 2026। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। पुलिस ने डंप से एक AK-47 रायफल, .315 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और 9 एमएम पिस्टल समेत हथियार व 76 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने डीआरजी और थाना भैरमगढ़ से रवाना पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जवानों ने ग्राम उतला के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जमीन के अंदर गाड़कर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। जवानों ने डंप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री में 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल, 01 नग 9 एमएम पिस्टल, 02 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 06 जिंदा राउंड शामिल हैं। बरामद हथियार और अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाया गया है। मामले में पुलिस द्वारा विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन

शेयर करे चार घंटे तक लगा जाम; चालक घायल इंडिया रिपोर्टर लाइव  कोरबा, 21 सितंबर 2026। कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े सरिया लोड ट्रेलर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार […]

You May Like

हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक....|....सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन....|....ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन....|....भैरमगढ़ के उतला जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस मिले....|....धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन....|....छपार मेले से 'आप' की दूरी पर सियासी घमासान....|....कठुआ के अमन ने सीमा पार बेचे टोल-टनल और पुल के चित्र....|....राधा के रंग में रंगा गणेश जन्मोत्सव....|....भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या