लोकसभा के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेताओं की बैठक; राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया और माकन पर विचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। इस दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विभिन्न दलों के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, खरगे ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी चर्चा की।  सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं। यह सीट भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म होने के बाद खाली होगी। उनका नाम राजस्थान की एक सीट के लिए भी चल रहा है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहा क भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है। 

कांग्रेस प्रत्येक दो साल में होने वाले इस चुनाव के लिए अभी किसी उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। पंद्रह राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। चुनाव 27 फरवरी को होंगे। पार्टी सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश की एकमात्र सीट से उम्मीदवार बना सकती है, क्योंकि इस बार उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि वह आखिरी बार आम चुनाव लड़ रही हैं। 

खरगे के आवास पर मौजूद अन्य नेताओं में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, पार्टी की गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल थे। कांग्रेस तमिलनाडु में द्रमुक, झारखंड में झामुमो, बिहार में राजद, महाराष्ट्र में राकांपा (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित समान विचारधारा वाले दलों के साथ सीट बंटरवारे की बातचीत को अंतिम रूप दे रही है। 

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के अंतिम चरण में है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। ईडी ने अब्दुल्ला को ताजा समन जारी कर मंगलवार को एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में बयान दर्ज कराने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

इंग्लिश खिलाड़ियों के वीजा को लेकर एक और विवाद, बशीर के बाद अब रेहान अहमद को एयरपोर्ट पर रोका गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजकोट 13 फरवरी 2024। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के वीजा विवाद के बीच फंसने के करीब 10 दिन बाद हमवतन रेहान अहमद भी इसी तरह की समस्या से जूझते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान को भारत में प्रवेश करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण