डीए की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दो दिन काम बंद करने का किया आह्वान, सरकार ने दी यह चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 19 फरवरी 2023। पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच महंगाई भत्ते को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कर्मचारियों के एक मंच ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में अल्प वृद्धि के विरोध में दो दिनों के लिए काम बंद करने का आह्वान किया है। इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को कहा कि 20 और 21 फरवरी को किसी भी कर्मचारी को आकस्मिक या कोई अन्य अवकाश नहीं दिया जाएगा।  दरअसल, राज्य सरकार के कर्मचारियों के एक मंच ने गुरुवार (16 फरवरी) को डीए में अल्प वृद्धि के विरोध में 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय काम बंद करने का आह्वान किया था। राज्य सरकार के 18 कर्मचारी संघों वाले ‘संग्रामी जुठो मंच’ ने काम बंद करने का आह्वान किया है और डीए को पर्याप्त रूप से बढ़ाए जाने और केंद्र और राज्य के डीए के बीच की खाई को पाटने तक आंदोलन के रास्ते से नहीं हटने का संकल्प लिया है।शनिवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया है कि अनुपस्थिति के लिए दिन के पहले पहर में या दूसरे पहर में या पूरे दिन के लिए कोई आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जाएगा और न ही इन तारीखों पर किसी कर्मचारी को कोई अन्य अवकाश दिया जाएगा। जो कर्मचारी 17 फरवरी को छुट्टी पर थे, उन्हें 20 फरवरी को ड्यूटी पर आना होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि कार्यालयों में शैक्षिक संस्थानों सहित राज्य अनुदान प्राप्त करने वाले सभी संस्थान शामिल होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि कर्मचारियों के अस्पताल में भर्ती होने, परिवार में शोक, गंभीर बीमारी और 17 फरवरी से पहले छुट्टी पर रहने और चाइल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव, मेडिकल लीव और 17 फरवरी, 2023 से पहले स्वीकृत अर्जित अवकाश के मामलों में यह लागू नहीं होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी इन दो दिनों में से किसी भी दिन कार्यालय में उपस्थित नहीं होता है और उसका अवकाश आवेदन उपरोक्त आधार पर स्वीकृत नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 15 फरवरी को बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों और अन्य के लिए अतिरिक्त तीन प्रतिशत डीए की घोषणा की थी जबकि कर्मचारी केंद्र के बराबर डीए दिए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार के आंदोलनकारी कर्मचारियों के मंच ने कहा कि जहां केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 38 प्रतिशत डीए मिलता है, वहीं उनके राज्य के समकक्षों को तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद उनके मूल वेतन का छह प्रतिशत डीए मिलेगा।

कर्मचारियों की डीए संबंधी मांग पर ममता ने कहा, मैं कोई जादूगर नहीं

कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि वह कोई जादूगर नहीं हैं जो सभी इच्छाओं को पूरा कर दें। ममता ने जोर दिया कि उनकी सरकार सभी की जरूरतों के बीच संतुलन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, मैं कोई जादूगर नहीं हूं कि पैसा आसमान से नीचे आ जाएगा, जैसा कि ‘गूपी गाइन बाघा बाइन’ (फिल्म) में हुआ था… पैसा एकत्र करना होगा।

मुख्यमंत्री 1969 में प्रदर्शित हुई सत्यजीत रे की फंतासी फिल्म ‘गूपी गाइन बाघा बाइन’ का जिक्र कर रही थीं जिसमें आसमान से मिठाइयां आती थीं। ममता ने बांकुड़ा जिले में सरकारी सेवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा पैसे नहीं दिए जाने के बावजूद हमने तीन प्रतिशत डीए दिया है।

Leave a Reply

Next Post

जिंदगी से हार मान चुकी फैन को सुष्मिता ने दी हिम्मत, बोलीं- मजबूती से डटी रहो, जल्द ही जीत होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 फरवरी 2023। अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल की वजह से भी जानी जाती हैं। सुष का जिंदगी जीने का अपना तरीका है। उनके तमाम फैंस भी उन्हें फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, हाल ही […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार