जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड सक्रिय, 60 से 70 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में- डीजीपी आरआर स्वैन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 02 जून 2024। जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन (आरआर) स्वैन ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार लॉन्च पैड सक्रिय है और करीब 60 से 70 आतंकवादी देश की सीमा में घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षबल पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं और दुश्मन के किसी भी नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने देंगे। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर हुई विभिन्न बैठकों में यह निष्कर्ष सामने आया है कि सीमा पार से घुसपैठ कर आतंकियों को भेजना, हथियार नशे की खेप को भेजने के प्रयास अब भी किए जा रहे हैं, जिन्हें नाकाम बनाने के लिए सुरक्षाबल सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि इन नापाक साजिशों को समय-समय पर विफल भी किया गया है। अभी भी खतरा बना हुआ है और प्रदेश में अस्थिरता लाने की दुश्मन बार-बार चाल चल रहा है, जिसे विफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। 

डीजीपी स्वैन ने कहा, “किसी भी समय, अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 घुसपैठिये हमारी सीमा में घुसने के लिए इंतजार कर रहे होंगे।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह से दृढ़ हैं कि हम विरोधी को सफल नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुक्केबाज अमित पंघाल ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के अंतिर-4 में पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जून 2024। भारत के दिग्गज मुक्केबाज अमित पंघाल ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया है। उन्होंने दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विपक्षी मुक्केबाज को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वह पेरिस ओलंपिक के लिए […]

You May Like

वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी