भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला टी-20 चैलेंज और शेड्यूल का किया ऐलान, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज होंगी कप्तान

indiareporterlive
शेयर करे

UAE में 4 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा यह टूर्नामेंट

सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी में होंगे मुकाबले

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला टी20 चैलेंज की तारीखों और टीमों की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी और फाइनल 9 तारीख को खेला जाएगा।

तीन टीमों- सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी की कमान क्रमश: इन टीमों की कमान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधना और मिताली राज के हाथों में होगी। इसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की क्रिकेटर्स हिस्सा होंगी। चार मैचों का यह टूर्नमेंट यूएई में खेला जाएगा।

रविवार को बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस टूर्नमेंट के शेड्यूल और टीमों की जानकारी दी। तीनों टीमों में 15-15 सदस्य हैं। टूर्नमेंट का पहला मैच चार तारीख को सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच होगा। फाइनल 9 तारीख को खेला जाएगा।

थाईलैंड की नत्ताहाकन चंतम, जो अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं थीं भी इस टूर्नमेंट का हिस्सा होंगी। इस टूर्नमेंट में खेलने वालीं वह पहली थाई क्रिकेटर होंगी।

तारीखभारतीय समयानुसारमैच
14 नवंबर 2020शाम 7:30 बजेसुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी
25 नवंबर 2020शाम 7:30 बजेवेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स
37 नवंबर 2020शाम 7:30 बजेट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज
49 नवंबर 2020शाम 7:30 बजेफाइनल

टीमें –

सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स (उपकप्तान), चामारी अट्पट्टू, प्रिया पूनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरिवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सलमान, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका, मुस्कान मलिक.

ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, डी हेमलता. नुजहत परवीन (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टोन, नत्ताहाकन चंतम, डिएंड्रा डॉटिन, काशवी गौतम.

वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णामूर्ति (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, सुश्री दिब्यादर्शिनी, मनाली दक्षिणी, लेह कैसपेरेक, डेनियल वायट, सुन लुस, जहांआरा आलम, एम. अनघा.

teams

Leave a Reply

Next Post

कृषि उत्पादन आयुक्त ने की ग्राम सुराजी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उत्तर बस्तर कांकेर 11 अक्टूबर 2020। प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम गीता ने गत दिवस संचालक कृषि नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संचालक उद्यानिकी एवं पशुधन विकास विभाग पी.माथेश्वरन और कलेक्टर कांकेर के.एल. चौहान के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में अधिकारियों की बैठक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं