माइक्रोसॉफ्ट CEO बोले- भारत 2030 तक US से आगे होगा, दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी बनेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। भारत के आईटी और टेक सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बेंगलुरु में कहा है कि 2030 तक भारत, अमेरिका को पीछे छोड़कर GitHub पर दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर कम्युनिटी वाला देश बन जाएगा। आसान भाषा में समझें तो, ‘गिटहब’ (GitHub) दुनिया का वो प्लेटफॉर्म है जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेवलपर्स अपने कोड रखते हैं और सॉफ्टवेयर बनाते हैं। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा लोग अमेरिका से हैं और भारत दूसरे नंबर पर है। लेकिन नडेला का मानना है कि भारत जिस रफ्तार से तरक्की कर रहा है, अगले कुछ वर्षों में वह नंबर 1 होगा।

सत्या नडेला की मुख्य बातें:

नडेला ने कहा कि भारत में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहां के डेवलपर्स नई तकनीकों को अपनाने में सबसे आगे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में डेवलपर्स की संख्या न सिर्फ बढ़ रही है, बल्कि वे दुनिया के सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। नडेला ने कहा कि भारत के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है और यही टैलेंट ग्लोबल एआई क्रांति का नेतृत्व करेगा। नडेला ने आगे कहा कि वो भारत में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। सत्या नडेला इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और यहां के डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स से मुलाकात कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

श्रद्धालुओं को ले जा रही बस से ऑटो रिक्शा की टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। केरल के आंचल में बुधवार देर रात को एक ऑटो रिक्शा की बस से टक्कर होने के बाद तिपहिया वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अक्षय (23), ज्योति लक्ष्मी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां