राम नवमी जुलूस में डीजे प्रतिबंध पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 21 मार्च 2023। झारखंड के हजारीबाग प्रशासन ने राम नवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल भाजपा के कई विधायकों ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि हजारीबाग जिला प्रशासन ने डीजे पर प्रतिबंध के संबंध में 5000 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया है। भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा ने विधानसभा में भी उग्र तरीके से इस मामले को उठाया। वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। 

हजारीबाग प्रशासन ने लगाई रोक
बता दें कि हजारीबाग जिला प्रशासन ने रामनवमी के दौरान प्रत्येक मंगलवार को निकलने वाले मंगला जुलूस के दौरान धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन ने आदेश में कहा है कि जुलूस में धारदार हथियार, डंडा, लाठी लेकर एक जगह इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन के इस फैसले का विरोध हो रहा है। विभिन्न अखाड़े भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रशासन के फैसले का विरोध करने पर कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

प्रशासन के फैसले का हो रहा भारी विरोध
हजारीबाग प्रशासन के इस फैसले का भारी विरोध हो रहा है। विभिन्न अखाड़े के सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि रामनवमी का जुलूस परंपरागत हथियारों के साथ पिछले 98 सालों से निकाला जा रहा है। सरकार इस जुलूस के स्वरूप को ही बदलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य है कि वह रामनवमी के जुलूस को बंद करवा दे और बीते तीन सालों से यह षड़यंत्र रचा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी का एलान, 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान दिया जाएगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 21 मार्च 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में अयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय